ताजा खबर
नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||   

पेरू की राष्ट्रपति डायना के प्रेसिडेंशियल पैलेस पर पुलिस ने मारा छापा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, March 31, 2024

मुंबई, 31 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पेरू की राष्ट्रपति डायना बोलूर्ते के खिलाफ करप्शन मामले की जांच शुरू हो गई है। बीती रात प्रेसिडेंशियल पैलेस पर पुलिस ने छापा मारा। इसके अलावा डायना के निजी घर पर भी रेड की गई। डायना पर आरोप है कि उनके पास लग्जरी ब्रांड रोलेक्स समेत कुछ और बेशकीमती रिस्ट वॉच हैं। इनकी संख्या 14 बताई जा रही है। पेरू में प्रेसिडेंट के इस करप्शन स्कैंडल को ‘रोलेक्स केस’ कहा जा रहा है। कुछ दिन से इस मामले में विपक्षी दल प्रेसिडेंट के पद पर बने रहने को लेकर सवालिया निशान लगा रहे थे। इसके बाद केस की जांच कराने का फैसला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसके कुछ ही घंटे बाद प्रेसिडेंट पैलेस और डायना के निजी घर पर रेड की गई। सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डायना के निजी घर की तलाशी के लिए जब पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसे तोड़ा गया। हालिया महीनों में डायना के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें वो अलग-अलग तरह की कीमती रिस्ट वॉच पहने नजर आईं थीं। इसके बाद विपक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

प्रेसिडेंट डायना ने कहा, मेरे पास जो कुछ भी है, वो मैंने कड़ी मेहनत से कमाया है। जब मैं राष्ट्रपति भवन आई थी, तब भी मेरे हाथ साफ थे, और जब भी यहां से जाउंगी तो भी मेरे हाथ साफ ही रहेंगे। मैंने यह वादा देश के लोगों से किया था। साथ ही डायना के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, पुलिस तलाशी के लिए आई थी। इस दौरान कोई घटना नहीं हुई। प्रेसिडेंट की वकील मेतेयो कास्टेंडा ने कहा, पुलिसवालों की तादाद काफी ज्यादा थी और ऐसा लगता है कि वो सिर्फ तमाशा करने आए थे। उन्होंने करीब 10 घड़ियों के फोटोग्राफ्स लिए। हो सकता है वो अगले महीने प्रेसिडेंट से पूछताछ करें। हम इसके लिए तैयार हैं। रेड के बारे में प्राइम मिनिस्टर गुस्तावो एड्रियनजेन ने कहा, जिस दिन छापा मारा गया उस दिन छुट्टी थी। मुझे तो लगता है कि यह राष्ट्रपति के सम्मान को ठेस पहुंचाने की साजिश है। जस्टिस मिनिस्टर एदुआर्दो अरेना ने कहा, यह छापा ही गैरकानूनी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.