ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

Dharma News : जानिए, मृत्यु से पहले ही मिलने लगते हैं ये संकेत, होता है मौत की तरफ इशारा !

Photo Source :

Posted On:Monday, July 4, 2022

जिस तरह से बच्चा मां के गर्भ में 9 महीने तक रहकर अपने आने का संकेत देता है ठीक उसी प्रकार से इंसान को भी मरने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं कि उसकी मृत्यु होने वाली हैं । हालांकि, ये संकेत इतने सूक्ष्म होते हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी में पहचानना काफी मुश्किल होता हैं और जब मृत्यु करीब आ जाती है तब हमें पता लगता है लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है । पुराणों में बताया गया हैं कि, यदि किसी मनुष्य की मृत्यु के समय मन और शांत होता हैं तो ऐसा व्यक्ति सुखी से अपना जीवन त्याग देता हैं और ऐसे व्यक्ति की आत्मा को परलोक में सुख की अनुभूति होती है । आपको बता दें कि, हिंदू धर्म के कई ग्रंथों में इसके बारे में बताया गया हैं ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शिवमहापुरण में मृत्यु से पूर्व के संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया हैं । आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, जब कोई इंसान चंद्रमा, सूर्य और अग्नि के प्रकाश को देखने में असमर्थता महसूस करने लगे तो ये संकेत है कि जीवन के उसके पास कुछ क्षण ही शेष बचे हुए हैं और ऐसा कहा जाता है कि, मृत्यु से कुछ समय पहले ही व्यक्ति को ध्रुव तारा या सूर्य दिखना बंद हो जाता है और साथ ही रात में इंद्रधनुष दिखाई देने लगता हैं ।

इसके आगे बता दें कि, अगर लोगों का बायां हाथ लगातार फड़कता रहता है और उसका तालू अधिकांश समय सूखा रहे तो उसकी मौत भी पास होती हैं । इसके अलावा शिवपुराण में भगवान शिव के अनुसार, यदि किसी इंसान का शरीर नीला या पीला पड़ जाए या फिर उसके शरीर पर ढेर सारे लाल निशान दिखाई देने लगें तो ये भी इस और ईशारा करते हैं कि आपकी मृत्यु नजदीक हैं । शिव महापुरण के अनुसार, यदि आपको आपकी परछाई नहीं दिखाई देती हैं तो भी इसका मतलब होता हैं कि आपकी मृत्यु पास ही हैं । शिव पुराण में बताया गया है कि, मृत्यु के कुछ महीनों पहले ही जिस इंसान को मुंह, जीभ, आंखे, कान और नाक पत्थर के जैसी होती महसूस होने लगे, तो ये मनुष्य की जल्द मौत होने का इशारा समझा जाता है ।
इसके आगे बता दें कि, वहीं अगर किसी इंसान के सिर पर गिद्ध, कौआ या कबूतर आकर बैठ जाए तो उसका भी मतलब होता हैं कि, ऐसे व्यक्ति की मृत्यु पास ही हैं ।





पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.