ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    चेन्नई में गर्मी की जगह मौसम हुआ सुहाना, इधर बेंगलुरु वालों की बढ़ गई ठिठुरन, जानें IMD का पूर्वानुम...   ||    OPINION: 45 के नितिन नबीन को देखे और बीजेपी से कुछ सीख ले कांग्रेस, 83 साल के खरगे से कैसे चलेगा काम   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||   

Hariyali Teej Vrat Katha 2024: हरियाली तीज पर पढ़ें ये व्रत कथा, वैवाहिक जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 7, 2024

धर्म न्यूज डेस्क !!! हरियाली तीज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल हरियाली तीज व्रत 7 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। हरियाली तीज पर विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। इसके साथ ही व्रत कथा भी पढ़ी जाती है ताकि व्रत का पूरा फल प्राप्त हो सके। ऐसे में आइए ज्योतिषी राधाकांत वत्स से जानते हैं हरियाली तीज की व्रत कथा के बारे में।

हरियाली तीज 2024 व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तप किया था। माता पार्वती ने 12 हजार वर्षों तक अन्न और जल का त्याग कर दिया और तपस्या में लीन भगवान शिव का ध्यान करती थीं। 12 हजार वर्षों के बाद उनकी तपस्या सफल हुई और भगवान शिव ने उन्हें दर्शन दिया। शिव जी ने जब माता पार्वती को देखा तो वह बहुत बुजुर्ग हो चुकी थीं। शिव जी ने उन्हें पुनः यौवन प्रदान कर पत्नी रूप में स्वीकारा था।

ऐसा कहा जाता है कि जिस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार किया था उस डिज्न सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी और तभी से इस तिथि पर सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखा जाने लगा।

मान्यता है कि जब भगवान शिव ने माता पार्वती को स्वीकार किया था तब सारी प्रकृति हरी-भरी हो उठी थी इसलिए ही इसका नाम हरियाली तीज पड़ा। इस दिन सौभाग्य प्राप्ति के लिए व्रत रखना बहुत हितकारी माना जाता है। शास्त्रों में लिखा है कि जो भी सुहागिन महिला इस दिन व्रत रख भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है उसे अखंड सौभाग्य मिलता है। साथ ही, उसके वैवाहिक जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और मधुरता बढ़ती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.