ताजा खबर
‘ड्रैगन’ पर छाई अफवाहों का अंत—प्रशांत नील की फिल्म तय समय पर आगे बढ़ रही है   ||    ‘धुरंधर 2’ की सफलता के पीछे कास्टिंग का कमाल—आदित्य धर ने मुकेश छाबड़ा को दिया खास श्रेय   ||    कॉकटेल 2’ के गाने ‘जब तलक’ की फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का धमाकेदार खुलासा—पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता   ||    ‘मटका किंग’ में बृज भट्टी और विजय वर्मा—संघर्ष और सपनों की एक जैसी कहानी   ||    संस्कृति और सम्मान का अनमोल पल: अक्षय कुमार की दिल छू लेने वाली याद   ||    ईमानदारी की मिसाल: जब अक्षय कुमार ने लौटाई अपनी फ़ीस   ||    सपनों जैसा अनुभव: मिथिला पालकर का ‘भूत बंगला’ को लेकर उत्साह   ||    ‘भूत बंगला’ रिलीज़ से पहले परेश रावल ने प्रियदर्शन के साथ काम को बताया “हौसला बढ़ाने वाला”   ||    ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त संगम   ||   

‘चांद मेरा दिल’ की फर्स्ट लुक जारी: लक्ष्य और अनन्या पांडे की नई प्रेम कहानी

Photo Source :

Posted On:Monday, April 6, 2026

फिल्म निर्माता करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक कहानी लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में लक्ष्य और अनन्या पांडे मुख्यभूमिकाओं में नजर आएंगे। सोमवार को धर्मा प्रोडक्शंस ने इस फिल्म की पहली झलक दर्शकों के साथ साझा की, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दीहै।

दरअसल, एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के किरदारों—आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या पांडे)—से मिलवाने का ऐलान कियागया था। अब फिल्म के कई पोस्टर्स जारी किए गए हैं, जिनमें दोनों कलाकार रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

पोस्टर्स पर लिखी पंक्तियां फिल्म की भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती हैं—“प्यार में पड़ना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल। जबजिंदगी अपना सिलेबस बदल देती है, जब वह प्यार से भी तेज भागने लगती है, तब हर मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता।”

धर्मा प्रोडक्शंस ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “पेश है एक ऐसी प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।” यह फिल्म रिश्तों की जटिलताओं और समय के साथ बदलते हालातों के बीच प्रेम की कहानी को दर्शाएगी। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


जौनपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. jaunpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.